युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन
संसू लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)नेहरू युवा केन्द्र संगठन पाकुड़ के द्वारा मंगलवार को प्रखंड स्तरी
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 05:31 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 05:31 PM (IST)
संसू, लिट्टीपाड़ा(पाकुड़):नेहरू युवा केन्द्र संगठन पाकुड़ के द्वारा मंगलवार को प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद लिट्टीपाड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा नेता साहेब हांसदा ने स्वामी विवेकानंन्द की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने युवाओं को समाज व देश के विकास के लिए आगे बढ़कर कार्य करने का आग्रह किया। सेवा भाव से नेहरू युवा केन्द्र संगठन के सहायक प्रभारी गिरजानंद रत्नाकर ने युवा को संसद के बारे जानकारी दी। मौके पर पूर्व स्वयं सेवक भरत ़कुमार साहा, घनेश्वर कुमार साहा, नेशनल युथ वोलियंटर देवेन साहा मौके पर युवा मंडल के अध्यक्ष मिस्त्री मुर्मू एवं सभी युवा क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें