Move to Jagran APP

राजस्व उपनिरीक्षकों की हड़ताल से कार्य प्रभावित

पाकुड़ झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के बैनर तले नौ सूत्री मांगों को लेकर जिले के

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 09:13 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 06:38 AM (IST)
राजस्व उपनिरीक्षकों की हड़ताल से कार्य प्रभावित

पाकुड़ : झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के बैनर तले नौ सूत्री मांगों को लेकर जिले के राजस्व उपनिरीक्षकों की हड़ताल गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रही। राजस्व उपनिरीक्षकों ने डीसी कार्यालय के समक्ष अपने मांगों के समर्थन को लेकर धरना प्रदर्शन किया। राजस्व उपनिरीक्षक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रूपा मालतो व सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 7 मार्च 2017 को मांगों के समर्थन को लेकर राज्य सरकार व राज्य संघ के प्रतिनिधि के बीच समझौता हुआ था। जिससे अबतक लागू नहीं किया गया। संघ ने सरकार से इस अवधि में बार-बार आग्रह किया, लेकिन सरकार के स्तर से कोई पहल नहीं होने पर राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए है। उन्होंने बताया कि संघ की मांगें जायज है। जबतक मांगों को पुरा नही किया जाएगा। हड़ताल जारी रहेगा। राजस्व उपनिरीक्षकों ने सरकार के खिलाफ अपने मांगों के समर्थन को लेकर जमकर नारेबाजी की। मौके पर प्रमंडलीय सचिव शिवाशीश वात्सायन, प्रशांत चौबे, शिवशंकर कॉपरी, बिजेंद्र देहरी, कमलेश पहाड़िया, अशोक रक्षित, उपेंद्र यादव, अजय दत्ता, सुलेमान मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

ये कार्य प्रभावित

राजस्व उपनिरीक्षकों के हड़ताल से अंचल कार्यालय में जाति, आय, निवास, दाखिल-खारिज, मुख्यमंत्री आर्शीवाद योजना के अलावे राजस्व से संबंधित कार्य प्रभावित हो गया है। इसे अमजनों को काफी परेशानी हो रही है। लोग अपने कार्यों को करने के लिए प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.