Move to Jagran APP

नारी शिक्षा से होगा सर्वागीण विकास : मौलाना

हिरणपुर (पाकुड़) : प्रखंड के मोहनपुर स्थित लील बनात मदरसा में शुक्रवार की देरशाम में 3

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 03:16 AM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 03:16 AM (IST)
नारी शिक्षा से होगा सर्वागीण विकास : मौलाना
नारी शिक्षा से होगा सर्वागीण विकास : मौलाना

हिरणपुर (पाकुड़) : प्रखंड के मोहनपुर स्थित लील बनात मदरसा में शुक्रवार की देरशाम में 39 वां सालाना जलसा का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। उपस्थित लोगों के बीच तकरीर करते हुए रांची के मौलाना जियाउल हक फैजी ने कहा कि नारी शिक्षा से ही सर्वागीण विकास हो सकता है। आज भी मुस्लिम समाज में बालिकाओं को दूर रखा जा रहा है। शिक्षा का अधिकार बालक व

loksabha election banner

बालिका दोनों को है। बालिका शिक्षित होने पर पूरे परिवार को प्रभावित कर सकती है। आज के समय भेदभाव के बिना शिक्षा से सबको जोड़ना अनिवार्य है। इसमें तकनीकी शिक्षा से भी बच्चों को निपुण किया जाना है। ताकि भविष्य में आत्मनिर्भर बन सके। वहीं अब्दुल रहमान फैजी ने कहा कि इस्लाम में अनैतिकता को कोई जगह नहीं दी गई है। इस जलसे में अन्य वक्ताओं ने भी तकरीर किया। जलसे में सचिव सुलतान अहमद समसी ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दिनेश मरांडी, अशोक भगत, अब्दुल गणि, कबीर

मोमिन, नूर हुसैन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.