समूह के माध्यम से आगे बढ़ रही महिलाएं
हिरणपुर(पाकुड़): स्वयं सहायता समूह की ग्रुप लीडर महिलाओं के लिए मंगलवार को प्रखंड के
हिरणपुर(पाकुड़): स्वयं सहायता समूह की ग्रुप लीडर महिलाओं के लिए मंगलवार को प्रखंड के शुभलक्ष्मी पैलेस में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जेएसएलपीएस द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नाबार्ड के डीडीएम मो.नेयाज इसरत व लीड बैंक के मैनेजर अजीत कुमार ¨सह ने किया। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित समूह की ग्रुप लीडर महिलाओं को जानकारी देते हुए डीडीएम ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वयं सहायता समूह समाज में वरदान साबित हो रहा है। इसमें महिलाओं की भागीदारी काफी सराहनीय है। समाज के दबे कुचले लोग आज समूह के माध्यम से आगे बढ़कर स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रहे हैं। उन्होंने कहा समूह की महिलाओं को पंजियों का संधारण, लेनदेन व अन्य रोजगार मूलक कार्यो पर विशेष जानकारी रखना आवश्यक है। इसकी बैठक नियमित होनी चाहिए। एलडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि समूह के विकास के लिए बैंक द्वारा हर संभव सहयोग उपलब्ध कराई जा रही है। आरसेट्टी के निदेशक ने बताया कि स्वरोजगार को लेकर समूह की महिलाओं को पाकुड़ सहित कई जगहों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में भारतीय मानव विकास संस्थान के प्रतिनिधि द्वारा समूह के आय व्यय, समूह की गठन प्रक्रिया, लेनदेन आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।