बकरी चराने के विवाद में महिला की पिटाई
जागरण संवाददाता पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटर गांव में सात दिसंबर को बकरी
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटर गांव में सात दिसंबर को बकरी चराने के विवाद में महिला फरीदा बीबी के साथ मारपीट की गई। इसमें वह जख्मी हो गई। महिला ने मंगलवार को एक दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि घटना के दिन उनकी बकरी खेत में चर रही थी। देर शाम तक बकरी घर नहीं पहुंची। इसके बाद बकरी की खोजबीन की गई। देखा कि उनकी बकरी बगलगीर मेराजुल शेख के घर में है। मेराजुल से बकरी बांधने का कारण पूछने पर मेराजुल व उनकी मां मुमताज ने गाली-गलोज शुरू कर दी। इसके बाद मुमताज बीबी के भाई हालीम शेख, बेटा बिडु शेख, युसूफ शेख, वैदूल शेख, महबूब शेख आए और जान मारने की नीयत से लाठी-डंडा से मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद वहां फिरोज शेख, राकीबुल शेख, वैदुल शेख, सुखु शेख, साकु शेख, रसीद शेख, सदागर शेख, वासीर शेख व हालिम शेख पहुंचे और पुन: मारपीट करने लगे। रड से मारकर जख्मी कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला ने मामला दर्ज कराई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।