संस्था ने 150 मवेशियों को लगाया टीका
संवाद सूत्र, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : गैर सरकारी संस्था प्रवाह द्वारा शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 05:15 PM (IST)
संवाद सूत्र, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : गैर सरकारी संस्था प्रवाह द्वारा शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के टुडयो, गादपहाड़ी, जामकुंदर व गुटीपाड़ा में करीब 150 मवेशियों का वैक्सीन दिया गया। संस्था के सदस्य सुभाषटीन सोरेन ने बताया कि ठंड के मौसम में होने वाली बीमारी से बकरी को बचाने के लिए पीपीआर नामक टीका लगाया गया है। यह वैक्सीन मुफ्त में दी जा रही है। संस्था के सुदयाल साहा व सनातन मड़ैया ने सभी मवेशियों को वैक्सीन दिया। मौके पर उपस्थित सीताराम मड़ैया, कोर्नेलियुस मरांडी ने भी सहयोग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें