हादसे में दो युवक जख्मी, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
थाना क्षेत्र में महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर बामनपोखर पगला नदी पर स्थित पुल के समीप शनिवार की देर रात बाइक दुर्घटना में गांगमुंडी निवासी लुकास मरांडी व निर्मल मरांडी घायल हो गए।
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): थाना क्षेत्र में महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर बामनपोखर पगला नदी पर स्थित पुल के समीप शनिवार की देर रात बाइक दुर्घटना में गांगमुंडी निवासी लुकास मरांडी व निर्मल मरांडी घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डा. विकास कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि लुकास व निर्मल एक ही बाइक पर सवार होकर महेशपुर से अपना गांव गांगमुंडी जा रहे थे। निर्मल बाइक चला रहा था। इसी बीच पगला नदी पर स्थित पुल के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। लुकास मरांडी को पैर तथा कमर में चोट आई है, जबकि निर्मल हांसदा के चेहरे तथा सिर पर गंभीर चोट लगी है। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों को बेहतर इलाज के लिए बंगाल रेफर कर दिया गया। प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक शंभु पंडित दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। बाइक को जब्त कर लिया गया। प्रशिक्षु सहायक अवर निरीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।