भाजपा सरकार की करतूतों से उब चुकी है जनता : तनवीर
फोटो फाइल संख्या 14 पीकेआर 24 में -कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने का
फोटो फाइल संख्या 14 पीकेआर 24 में
-कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में भरी जान -लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान
संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : पलियादाहा मेला मैदान में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अध्यक्ष मो. इस्लाम मियां की अध्यक्षता में हुआ। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पार्टी के प्रदेश सचिव तनवीर आलम, जिलाध्यक्ष उदय लखवानी, देवीलाल मुर्मू सहित अन्य नेताओं का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव आलम ने कहा कि आज इस मेला मैदान में उपस्थित हजारों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जनता राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार की करतूतों से उब चुकी है। हर तरफ भ्रष्टाचार और लालफीताशाही हावी है। बेरोजगारी चरम पर है। मजदूर पलायन को मजबूर हैं। केंद्र और राज्य सरकार के सारे वादे बेकार साबित हुए। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। आने वाले समय में इस तानाशाही सरकार को जनता चुनावों में मजा चखाएगी। प्रदेश सचिव ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी ही देश व राज्य का एकमात्र विकल्प साबित होने जा रही है, इसलिए आप सभी जनकल्याण, भय, भूख, बेरोजगारी को जड़ से खत्म करने के लिए कांग्रेस का हाथ मजबूत करें। जिलाध्यक्ष उदय लखवानी, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व उम्मीदवार देवीलाल मुर्मू, अरनेष्ट हांसदा, राजकुमार भगत आदि ने भी भाजपा सरकार को जमकर कोसा। इस मौके पर अफजल हुसैन, महबूब आलम, कृष्णा यादव, वीरेन वर्मा, अब्दुल रज्जाक, शाहजहां शेख, कलीमुद्दीन शेख, विमल मुर्मू, राजकुमार भगत, मार्टिन मरांडी, शेखावत मियां, हफजुद्दीन मियां, मकबूल मियां आदि मौजूद थे।