राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने गोड्डा पहुंची टीम
जागरण संवाददाता पाकुड़ वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गोड्डा में रविवार से
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गोड्डा में रविवार से राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने के लिए रविवार को पाकुड़ जिला वॉलीबाल संघ ने 12 खिलाड़ियों को गोड्डा रवाना किया। फाइनल मैच 25 फरवरी को खेला जाएगा। टीम में उत्तम कुमार घोष, अमित कुमार ठाकुर, मुन्ना रविदास, अभिषेक भगत, उजय कुमार राय, सोमनाथ सिंहो, रंजन बाउरी, किरणमयी कुमार, अरिक्तम कुमार, अमन भगत, राहुल कुमार, शुभांकर कुमार हैं। जिला वॉलीबाल संघ के सचिव हिसाबी राय, अध्यक्ष विमल कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष मंजूर आलम, प्रशिक्षक संजय कुमार ओझा, संतोष कुमार ठाकुर, अनिकेत गोस्वामी, दिनेश लालवानी, विजय कुमार राय, विपिन कुमार चौधरी, कमलेश साहा, विश्वनाथ मुखर्जी, आलमगीर आलम, जवाहर सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
बागाबांध में भैंसा लड़ाई देखने जुटी भीड़
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : रविवार को बागाबांध गांव में भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देर शाम तक प्रतियोगिता चल रही थी। प्रथम पुरस्कार जीतने वाले को 25 हजार व उप विजेता को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष शिवलाल सोरेन, सोम मुर्मू, मुंसा सोरेन, देवीलाल सोरेन ने सफल प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर पाकुड़ भाजपा जिला कमेटी के मंत्री जयसेन बेसरा, जुनास टुडू व समीर मंडल उपस्थित थे।