Move to Jagran APP

नमूना के आधार पर ही करें साम्रगियों की आपूर्ति

पाकुड़ जिले में संचालित सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाद्यान्न दैनिक उपयोग साम्रगी एवं पोशाक

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:20 AM (IST)
नमूना के आधार पर ही करें साम्रगियों की आपूर्ति
नमूना के आधार पर ही करें साम्रगियों की आपूर्ति

पाकुड़ : जिले में संचालित सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाद्यान्न, दैनिक उपयोग साम्रगी एवं पोशाक आदि आपूर्ति हेतु जिला समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में गुरुवार को निविदा खोली गई। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकित बच्चियों के लिए भोजन, दैनिक उपयोग की सामग्री, पोशाक व बिछावन आदि से संबंधित निविदा प्रकाशित की गई थी। निविदा दाताओं उपस्थिति में पांच सदस्यीय निविदा समिति ने निविदा को खोला। खाद्यान्न आपूर्ति के लिए कुल सात लोगो ने निविदा डाला था। इसमें सर्वप्रथम निविदा समिति ने तकनीकी बिट को खोला तकनीकी बिट का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के दौरान पाया गया कि तीन ही लोग तकनीकी शर्तों यानी निविदा के कागजातों को पूरा कर रहे हैं। बाकी निविदाकर्ताओं के कागजात में कमी पाई गई। उसी आधार निविदा से निकाल दिया गया। इस मौके पर डीईओ रजनी देवी ने बताया कि निविदाओं का निष्पादन शांति पूर्ण तरीके से पारदर्शिता के साथ किया गया। वाणिज्य कर विभाग पदाधिकारी सह जिला लेखा पदाधिकारी ध्रुव ने बताया कि राजस्व में जो निविदाकर्ता का सबसे न्यूनतम दर है, उसे ही खाद्यान्न पोशाक व बिछावन आदि आपूर्ति हेतु आदेश दिया गया। निविदा के सभी सामग्रियों का नमूना रिकार्ड के लिए रखा गया है। नमूना के आधार पर ही सभी सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को देने के लिए कहा गया। सभी खाद्यान्न व दैनिक उपयोग की समाने बच्चियों के जीवन रक्षा से जुड़ा हुआ है। सामान में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हालांकि निविदा के दौरान कुछ निविदाकर्ताओं ने कागजात में छटाई करने का विरोध किया। जिसका निविदा टीम के पदाधिकारियों ने हल कर उन्हें समझाया। इसके बाद वे शांत हुए। इस मौके पर निविदा समिति के पांच सदस्यी अध्यक्ष डीईओ रजनी देवी, जिला लेखा पदाधिकारी ध्रुव, डीएसई दुर्गानंद झा, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला उद्योग महाप्रबंधक सुरेश तिर्की, जिला समन्वयक शबनम तब्बसुम आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.