भवन के अभाव में प्रभावित हो रही पढ़ाई
पाकुड़जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू व बीससूत्री जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने शुक्रवार क
पाकुड़:जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू व बीससूत्री जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवीनगर का निरीक्षण किया। जिप अध्यक्ष ने बताया कि कई असुविधाओं के बीच इस विद्यालय में पठन-पाठन हो रहा है। एक ही परिसर में मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय संचालित है। भवन के अभाव में उच्च विद्यालय में बच्चों को पठन-पाठन में काफी परेशानियां हो रही है। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय के महज चार कमरों में कक्षा नवम व दशम की पढ़ाई हो रही है। हाई स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं के लिए कोई अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं है। प्रधानाध्यापक, शिक्षक कक्ष एवं कार्यालय एक ही कमरे में चल रहा है। मध्य विद्यालय में 655 एवं उच्च विद्यालय में कुल 308 छात्र-छात्राएं नामांकित है। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने कहा कि 8 अतिरिक्त कमरे एवं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण करा देने एवं उपष्कर की व्यवस्था करा देने से व्यवस्थित क्लास चल पाएगा। इस मौके पर बीससूत्री के सदस्य हिसाबी राय, अनुग्रहित प्रसाद साहा, मोहन मंडल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो.मुशर्रफ हुसैन,शिक्षक विजय कुमार राय, जेम्स सोरेन, मुख्तार आजम आदि मौजूद थे।