विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान शुरू, एक हजार सदस्य जुड़े
जागरण संवाददाता पाकुड़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार से सदस्यता अभि
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। नगर सहित महेशपुर व हिरणपुर इकाई में भी पहले दिन करीब एक हजार सदस्य बनाए गए। इस दौरान पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है।
जिला सदस्यता प्रभारी बमभोला उपाध्याय ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत पाकुड़ नगर में 300, हिरणपुर नगर इकाई में 200, महेशपुर इकाई में 250 व राज प्लस टू व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में 250 नए सदस्यों को जोड़ा गया। नए कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। खास बात यह है कि प्रत्येक नगर में सदस्यता प्रभारी के रूप में छात्र के साथ-साथ छात्राओं को भी दायित्व दिया गया है। तरुणाई का स्वप्न महान, हो भारत का पुनरुत्थान के उद्देश्य के साथ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तन-मन के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। अभियान को सफल बनाने में पाकुड़ नगर से नगर सदस्यता प्रभारी सत्यम भगत, सानू राज, विशाल भगत, तन्मय, अबोनी, प्रदीप मिश्रा, दुलाल चंद्र दास, विश्वविद्यालय संयोजक राहुल मिश्रा, पूर्णकालिक कार्यकर्ता धनंजय साह, जिला सदस्यता सह प्रभारी गौरव तिवारी, सेबुलन मंडल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिलन रूज जुटे हैं।