अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी गई मां को विदाई
फोटो नंबर 11पीकेआर 13 में संवाद सूत्रमहेशपुर(पाकुड़) प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दु
फोटो नंबर 11पीकेआर 13 में
संवाद सूत्र,महेशपुर(पाकुड़): प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वाधान में आयोजित मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को धूमधाम से किया गया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे गाजे बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्त धार्मिक गीतों की धुन पर खूब थिरके। लोगों ने माता के जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। विदाई के गीतों से माहौल गमगीन हो गया। लोगों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से मां को विदाई दी।
मुख्यालय की हर गली मोहल्ला से देवी की विसर्जन यात्रा गुजरते हुए स्थानीय बांसलोई नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर कोमेटि के अमल राय, नितिन भगत, बिनय भगत, राम नारायण भगत, साधिन झा, बिजय भगत, बीरबल मंडल, दिलीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।