चुनाव बाद सूबे में पैदल यात्रा करेंगें सीएम : राजेश
-विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस -कांग्रेस का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में श
-विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस -कांग्रेस का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, पाकुड़:
मुख्यमंत्री पहले सूबे में हेलीकॉप्टर से दौरा करते थे। अब बस से सूबे का दौरा कर रहे हैं। लेकिन चुनाव के बाद वह पैदल ही पुरे सूबे का दौरा करेंगें। ये बातें बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। मौका था गोकुलपुर आम बगान में कांग्रेस के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने सीएम पर जमकर हमला बोला और कहा की सीएम ने भाषा की मर्यादा खो दिया है। मुख्यमंत्री के पास भाजपा-झामुमो को कोसने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।
वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाकुड़ विधायक सह विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बूथों व एजेंटों को ताकतवर बनाना है। विधायक ने अपनी उपलब्धि भी गिनाई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर मेरा पूरा विश्वास है। चुनाव में पूरी ताकत लगा दें।
सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन ने की व संचालन मो. फारुक ने किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, युवा जिलाध्यक्ष तस्लीम आरीफ उर्फ बुलेट, मो. मुख्तार शेख, श्रीकुमार सरकार, निरंजन मिश्रा, कृष्णा यादव, देबु विश्वास, गुलाम अहमद, अमीर हमजा, देवीलाल मुर्मू, आर्नेस्ट हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे।