Move to Jagran APP

पाकुड़ में होगा राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का जुटान

जागरण संवाददाता पाकुड़ शहर के रानी ज्योर्तिमय स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 07:47 AM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 07:47 AM (IST)
पाकुड़ में होगा राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का जुटान
पाकुड़ में होगा राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का जुटान

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : शहर के रानी ज्योर्तिमय स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ियों (महिला/पुरुष) का जुटान होगा। यहां 19 मार्च से कबड्डी का महाकुंभ शुरू होगा। जिला कबड्डी संघ के सदस्य प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं। 21 मार्च को फाइनल मुकाबला होगा। 14 वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड प्रदेश के कई टीमें भाग लेंगी। पाकुड़ में पहली बार राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी।

loksabha election banner

इसमें झारखंड पुलिस, बोकारो स्टील, टाटा स्टील जमशेदपुर, बिरसा एकेडमी, कोल इंडिया धनबाद समेत कई बेहतरीन टीमों के खिलाड़ी का प्रदर्शन देखेंगे। कई टीमों राज्य स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी हैं। प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, महासचिव विपिन कुमार सिंह शिरकत करेंगे। पर्यवेक्षक देवाशीष पांडेय की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न होगी। सभी अतिथि एक दिन पूर्व ही पाकुड़ पहुंच जाएंगे।

आयोजन समिति पाकुड़ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी ने बताया कि पाकुड़ में पहली बार इतनी बड़ी प्रतियोगिता होगी। इससे जिलेवासियों में उत्साह का माहौल है। पाकुड़ जिला कबड्डी संघ तैयारियां पूरी कर चुकी है। पाकुड़ जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जवाहर सिंह ने बताया कि पाकुड़ में पहली बार 14 वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष टीम भाग लेगी।

----

राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी

पाकुड़ में होने वाली राज्य स्तरीय महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता हर मायने में खास है। इसी प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रदेश से कमेटी का गठन किया गया है। जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे वह झारखंड टीम में शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.