धरती आबा के लिए संग्रहित की जाएगी पवित्र मिट्टी
महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर रांची में बनने वाले संग्रहालय के लिए जिले के सभी
महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर रांची में बनने वाले संग्रहालय के लिए जिले के सभी गांवों के जाहेरथान व मांझी थान से पवित्र मिट्टी का संग्रह किया जाएगा। पाकुड़ में इस कार्यक्रम की शुरूआत नौ जनवरी से की जाएगी, जो 22 जनवरी तक चलेगा। तीन चरणों में मिट्टी संग्रह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ऐतिहासिक धराहरों को संरक्षित व विकसित करने व धरोहरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रांची स्थित पुराने बिरसा मुंडा जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विकसित कर रही है, ताकि भावी पीढ़ी गौरवपूर्ण इतिहास को जान सके। इस संग्रहालय में क्षेत्रीय विरासत को प्रदर्शित करने वाले ²श्य, झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां को अधिष्ठापित करते हुए उनकी जीवनी एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा।
---------------
पहले चरण में गांव स्तर पर होगा पवित्र मिट्टी का संग्रह
बिरसा मुंडा संग्रहालय के लिए मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत के सचिव करेंगे। इसमें गांव के मानकी, मुंडा, पाहन, ग्राम प्रधान, मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य व ग्रामीण भाग लेंगे। गांव की पवित्र मिट्टी को एक कलश में रखा जाएगा। इसके बाद कलश को प्रखंड कार्यालय पहुंचा दिया जाएगा। 17 जनवरी को सभी प्रखंडों में बीडीओ के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रखंड प्रमुख, सीओ, ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। यहां सभी पंचायतों की पावन मिट्टी मिला कर एक कलश में उक्त मिट्टी को लिया जाएगा और इस कलश को जिला मुख्यालय पहुंचा दिया जाएगा, जहां 22 जनवरी को यह कार्यक्रम होगा, जिसमें राज्य स्तर के एक प्रतिनिधि, जिला के अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। यहां प्रखंडों से पहुंची पावन मिट्टी को मिला कर एक कलश में उक्त मिट्टी को भरा जाएगा। उसी दिन इस कलश की मिट्टी को उपायुक्त के नेतृत्व में रांची ले जाया जाएगा। इस कलश को 23 जनवरी की सुबह 10 बजे तक रांची स्थित मोहराबादी मैदान में पहुंचाया जाएगा। इसमें सभी प्रखंडों से पांच-पांच नाइकी शामिल होंगे। 23 जनवरी को रांची के मोहराबादी मैदान में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कोट
----------------
मिट्टी संग्रह कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
हीरालाल मंडल
निदेशक,
आइटीडीए, पाकुड़