भाई बहन के पवित्र रिश्तों का त्योहार है सोहराय
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण त्योहार सोहराय की शुरूआत बुधवार को कु
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण त्योहार सोहराय की शुरूआत बुधवार को कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज परिसर की गई। सोहराय पर्व का उद्घाटन स्थानीय सांसद विजय हांसदा, जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, के.के.एम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चन्द्रिका प्रसाद, झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, मीरा प्रवीण ¨सह व सृष्टि मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर मौजूद नाइकी ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। सोहराय पर्व को लेकर आदिवासी छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि संथाल परगना में सोहराय आदिवासियों का महापर्व है। सोहराय पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्तों का पर्व है। इस पर्व को आदिवासी समुदाय की ओर से बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कहा कि इस पर्व से लोगों में भाईचार व आपसी प्रेम बढ़ता है। जिप अध्यक्ष ने कहा कि सोहराय हमें परंपरा से जुड़कर रहने की सीख देता है। सोहराय पर्व के दौरान सांसद , जिप अध्यक्ष, पूर्व मंत्री लोबिन हेम्ब्रम सहित अन्य अतिथियों ने छात्रों के साथ मिलकर मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया। इसमें काफी संख्या में आदिवासी छात्र-छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर झामुमो के शाहिद इ़कबाल, समाजसेवी अर्धेन्दु शेखर गांगुली, जेसीएम जिला अध्यक्ष निर्मल मुर्मू, उमर फारूक, महमूद आलम, नगर सचिव अकरम ह़क के अलावे कॉलेज के प्रो उमेश प्रसाद प्रवीण सोरेन, धन किस्कू, बिल्लु पौरिया, ज्वानेश सोरेन, कांति मुर्मू, शिव सोरेन सहित अन्य मौजूद थे।