एसकेएमयू के एनएसयूआइ अध्यक्ष बने अभिषेक
जागरण संवाददाता पाकुड़ एनएसयूआइ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अमीर हाशमी ने सिदो-कान्हू मुम
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 07:35 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 07:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : एनएसयूआइ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अमीर हाशमी ने सिदो-कान्हू मुर्मू विवि एनएसयूआइ कमेटी बनी। कमेटी में एनएसयूआइ के कर्मठ कार्यकर्ता अभिषेक रंजन को यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष तथा अभिषेक सिंह को महासचिव बनाया है। इससे एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने अभिषेक रंजन को बधाई दी है।
अभिषेक रंजन ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसका भलीभांति निर्वहन किय जाएगा। नव चयनित दोनों पदाधिकारियों ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम, एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष अमीर हाशमी तथा महासचिव सैफ आलम के प्रति आभार प्रकट किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें