हस्ताक्षर अभियान में बताया मतदान का महत्व
महेशपुर (पाकुड़) लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से महेशपुर व अमड़
महेशपुर (पाकुड़) : लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से महेशपुर व अमड़ापाड़ा प्रखंड में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। महेशपुर में प्रखंड स्तरीय हस्ताक्षर अभियान में एसडीपीओ शशि प्रकाश, अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल, उप प्रमुख नरेन साहा सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने कहा कि आगामी 19 मई को होने वाली मतदान में हिस्सा अवश्य लें। मतदान करना सभी का अधिकार है। मतदान के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। हस्ताक्षर अभियान के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की शपथ ली। डीपीआरओ प्रसन्नजीत मंडल, बीपीओ मानिक दास, रिजवान फारुकी, नीरज कुमार, खोकन रविदास, रतन कुमार, कविता मंडल सहित मौजूद थे। वहीं अमड़ापाड़ा में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह के नेतृत्व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान के बाद मतदान करने की शपथ ली।