ईवीएम प्रदर्शन के लिए मास्टर ट्रेनर प्रतिनियुक्त
संसपाकुड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रौशन कुमार साह
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 04:26 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 04:26 PM (IST)
संस,पाकुड़: प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रौशन कुमार साह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के चार शिक्षकों को वीवी पैट व ईवीएम प्रदर्शन के लिए प्रखंड मुख्यालय में मास्टर ट्रेनर प्रतिनियुक्त किया है।
इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसमाडांगा के शिक्षक बीरेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर मिशन के शिक्षक प्रसन्नजीत क्रिश्चयन, अंजन कटवार व उत्क्रमित उच्च विद्यालय गगनपहाड़ी के शिक्षक सुकुमार सिंह का नाम शामिल है। सभी प्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनरों को बीडीओ ने प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को योगदान देने का निर्देश दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें