भगवती की शान में बह रही भक्ति की सरिता
पाकुड़ जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को पूजा मंडपों में मां दुर्गा की प्र
पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को पूजा मंडपों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र में मां भगवती की शान में भक्ति रस की सरिता बह रही है। शहर के छोटी अलीगंज, राज हाई स्कूल रोड़ स्थित दुर्गा कालोनी व सिद्धार्थ नगर बागतीपाड़ा ा़ सहित अन्य पूजा पंडालों से गाजे-बाजे के साथ तालाबों से बेल भरनी मां को लाया गया। वहीं छोटी अलीगंज पूजा समिति की ओर से कलशयात्रा निकाली गई। पूजा मंडपों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चारण से प्राण प्रतिष्ठा की गई। सप्तमी को नेत्रदान के साथ ही मिट्टी की बेजान प्रतिमा में मां दुर्गा की सारी शक्तियां समाहित हो गई। जगत तारिणी मां भगवती की शान में भक्ति रस की सरिता बह रही है। शहर के चारों तरफ मां दुर्गा की सप्तशती पाठ के वैदिक मंत्र गूंज रहा है। सुहागिनों को सिदूर, किसानों को आम, बौद्धिक ज्ञान, निरीहों को शक्ति व आरोग्य छात्रों को विद्या जाग्रत करने वाली मां दुर्गा का यह प्रकट रूप अवर्णनीय है।
महेशपुर : प्रखंड के काठसल्ला गांव स्थित वेदांत कुटीर में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप की पूजा-अर्चना शुक्रवार को आचार्य व पुरोहित ने की। निकाली कलश यात्रा
पाकुड़ : बासंतिक नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को शहर के छोटी अलीगंज स्थित चैती दुर्गा मंदिर में माता के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि
की पूजा धूमधाम से की गई। पूजा समिति के तत्वावधान में 181 कन्याओं ने मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। काली भसान तालाब से जल भर कर वासप मंदिर पहुंची। इस मौके पर
समिति के समीर सरकार, कदंब मंडल, सूरज हाजरा, प्रकाश मेहरा, सुनील रविदास, आशुतोष त्रिवेदी, तनय मंडल, सोनू स्वर्णकार, सुदीप त्रिवेदी आदि की भूमिका सराहनीय रही।