Move to Jagran APP

स्वच्छ भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ पर चला सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : स्वच्छ भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ पर शनिवार को शहर में स्वच्छ

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 06:53 PM (IST)
स्वच्छ भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ पर चला सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : स्वच्छ भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ पर शनिवार को शहर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत नगर परिषद अध्यक्ष संपा साह, कार्यपालक पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकारी जीतेन्द्र कुमार देव व वार्ड पार्षदों ने सामूहिक रुप से की। अध्यक्ष सहित सभी वार्ड पार्षदों ने श्रमदान कर तांतीपाड़ा मुहल्ले की साफ-सफाई की। शहर के लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

loksabha election banner

नगर परिषद अध्यक्ष संपा ने कहा कि शहर में स्वच्छता अभियान 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा। शहर के लोग व जनप्रतिनिधि इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। स्वच्छ भारत मिशन अभियान का चार वर्ष पूरा होने पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नप अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का सपना पूरा होता दिख रहा है। पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। दो अक्टूबर के पहले पूरे शहर को स्वच्छ बनाया जाएगा। नप अध्यक्ष ने शहर के लोगों से अपील किया कि वह स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर सहयोग करें। कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीपीओ ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की चौथी वर्षगांठ पर पूरे देश में कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर प्रधानमंत्री का सपना साकार करें। उन्होंने बताया कि पूरे शहर को ओडीएफ कर दिया गया है। शहरवासियों के सहयोग से यह संभव हुआ है। इस मौके पर वार्ड पार्षद अशोक कुमार, सिटी मैनेजर जया लक्ष्मी भगत सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.