Move to Jagran APP

रेन वाटर हार्वेस्टिग लगाएंगे, वर्षा जल बचाएंगे

पाकुड़ झारखंड सरकार व दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण के लिए चलाए जा र

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 09:28 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 06:35 AM (IST)
रेन वाटर हार्वेस्टिग लगाएंगे, वर्षा जल बचाएंगे
रेन वाटर हार्वेस्टिग लगाएंगे, वर्षा जल बचाएंगे

पाकुड़ : झारखंड सरकार व दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दैनिक जागरण की टीम गुरुवार को शहर के वार्ड संख्या 03 पहुंची। यहां छोटी अलीगंज मोहल्ले में जल संसद का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद अजय दास ने नगर परिषद के प्रतिनिधि के रूप में लोगों को जल के महत्व से अवगत कराया। लोगों ने स्वीकार किया कि जल की बर्बादी के कारण पाकुड़ में पानी की काफी किल्लत हो गई है। गर्मी के मौसम में कुआं, चापाकल सूख जाते हैं। जल संसद में दो दर्जन से भी अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

दैनिक जागरण की टीम ने जल संसद में शामिल लोगों को पानी सहेजने का तरीका बताया। वर्षा जल संरक्षण के बारे में चर्चा हुई। वार्ड पार्षद ने कहा कि वर्षा जल को नहीं बचाया गया तो भविष्य में बूंद-बूंद को तरसना पड़ेगा। इसलिए सभी लोग वर्षा जल संचय के लिए अपने-अपने घरों में शॉकपिट का निर्माण अवश्य कराएं। घर का बेकार पानी व वर्षा जल को शॉकपिट में गिराने की व्यवस्था करें। जल संचयन के लिए जन जागरूकता जरुरी है। उन्होंने कहा कि जल संसद में सभी लोग संकल्प लेकर आसपास के लोगों को जागरूक करें। वार्ड पार्षद ने कहा कि घर में रेन वाटर हार्वेस्टिग की व्यवस्था कर नगर परिषद के जुर्माना से बचा जा सकता है। घर-घर का पानी घर में और गांव का पानी गांव में फार्मूले को अपनाएं। तभी वर्षा जल को हम बर्बाद होने से रोक सकते हैं।

वार्ड पार्षद ने दिखाया नमूमा

जल संसद के समापन के बाद वार्ड पार्षद अजय दास ने कुछ लोगों को अपने घर ले जाकर रेन वाटर हार्वेस्टिग का नमूना दिखाया। बताया कि छत से गिरने वाला जल शॉकपिट में गिरेगा। घर का बेकार पानी भी गड्डे में ही गिरेगा। इससे घर का पानी घर में रह जाएगा। जल स्तर सामान्य बना रहेगा। लोगों से अपील क कि अपने-अपने घरों में इसी तरह का सिस्टम लगाएं।

इन लोगों ने लिया रेन वाटर हार्वेस्टिग बनाने का संकल्प

जल संसद में काफी संख्या में महिला व पुरुषों ने भाग लिया। जल संसद में शामिल तमाम लोगों ने वर्षा जल संचयन का संकल्प लिया। छोटी अलीगंज के धर्मेंद्र त्रिवेदी, जितनी साहा, रुमा दास, जितिका सरकार, सुनील हेंब्रम, सुनील मरांडी, मनोज मरांडी, उत्तम मंडल, मोतीलाल साह व मिलन राय ने शपथ ली है कि इसी बरसात में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगा लेंगे। महिला जितनी साहा, रुमा दास आदि ने आसपास की महिलाओं को भी रेन वाटर हार्वेस्टिग लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.