जल संचयन के लिए जन जागरूकता जरूरी: साइमन
हिरणपुर(पाकुड़) सुरक्षित कल के लिए आज से ही वर्षा जल का संरक्षण करें। यदि हम ऐसे ही
हिरणपुर(पाकुड़): सुरक्षित कल के लिए आज से ही वर्षा जल का संरक्षण करें। यदि हम ऐसे ही बरसात के पानी को बहते छोड़ देंगे तो आने वाले दिनों में हमें जलसंकट का सामना करना पड़ेगा। यह बातें लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक साइमन मरांडी ने मंगलवार को जागरण साक्षात्कार में कही।
उन्होंने कहा कि भूगर्भ जल का स्तर लगातार गिरते जा रहा है। इसकी वजह भूजल का अंधाधूंध दोहन करना है जमीन के अंदर पानी का भंडार सीमित है यदि इसे रिचार्ज नहीं किया गया तो हम भविष्य के लिए खतरा उत्पन्न करेंगे। कहा कि सरकार वर्षा जल संरक्षण के लिए अभियान चला रही है। प्रशासन को इसके लिए आम लोगों को जागरूक करना होगा। विधायक ने कहा कि वर्तमान में वर्षा में एकरूपता नहीं है। इसमें भी कमी आयी है। इसके लिए पौधरोपण करने की जरूरत है। जल संचयन को लेकर तालाब, डोभा का उपयुक्त स्थल पर निर्माण नहीं हो पाया है। हेवी बोरिग से जल स्तर पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जल संग्रह व संरक्षण के लिए जिला प्रशासन को पानी के स्रोत, कच्चा बांध के निर्माण के साथ साथ खेतों तक वर्षा का पानी पहुंचाने का प्रयास करना है। इसमें विशेषकर आमलोगों को आगे आना होगा। जो श्रमदान कर काफी हद तक इसमे सहयोग कर सकते हैं। विधायक ने वर्षा जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जागरण के अभियान की सराहना की और कहा कि जल सैनिक निश्चित रूप से जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक कर पाएंगे।