Move to Jagran APP

किसानों के साथ धोखा कर रही केंद्र सरकार

सदर प्रखंड कार्यालय पर आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय लखवानी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 06:30 PM (IST)
किसानों के साथ धोखा कर रही केंद्र सरकार

पाकुड़ : केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेस की ओर से शनिवार को प्रदर्शन किया गया। सदर प्रखंड कार्यालय पर आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय लखवानी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ सदा किसानों के साथ रहा है। कार्यक्रम को कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। मौके पर जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, सेमीनूल इस्लाम, गुलाम अहमद, प्रमोद डोकानिया एवं अनूप सिन्हा, तस्लीम आरिफ, निरंजन मिश्रा, असलम अंसारी एवं कृष्णा यादव, नलिन मिश्रा, असद हुसैन, मंसारुल हक, आमिर हमजा, संतु चौधरी, विवेक गोस्वामी, जहिरुल इस्लाम, अभिषेक रंजन, सज्जाद मेहना, आसिफ शेख, असगर अली, मो सफीक, बसिरुद्दीन, हबीबुर्रहमान,मो. इकबाल, आबेदीन अंसारी, मनसार शेख, मिसबाहुल हक, शाहबाज आलम, मिथुन मरांडी मौजूद थे। इसके अलावा किसानों के आंदोलन के समर्थन में महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी भी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। काला कानून वापस ले सरकार

संस, लिट्टीपाड़ा : नए कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष मुर्शिद आलम की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने डाक बंगला परिसर में धरना दिया। विधानसभा प्रभारी सह पर्यवेक्षक जय मालतो ने कहा कि किसान के विरोध में तीन नए काला कानून केंद्र सरकार ने बनाई है। जो देश हित में नहीं है।

इस कानून ने किसानों को सड़क पर आने को मजबूर कर दिया है। मौके पर जैनुल आवेदिन अंसारी, तमीजद्दिन अंसारी, इलाची मुर्मू, सामुएल मालतो, समसून मालतो, बालको मुर्मू, राजीव मालतो, मोतीलाल मरांडी, सम्मसुदीन अंसारी, रहीम अंसारी, मिडिया प्रभारी शब्बीर आलम, हैदर आलम, विनय मालतो मौजूद थे। वहीं, पाकुड़िया में भी प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.