Move to Jagran APP

जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की खामियां : तनवीर

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र के दमदमा गांव स्थित ईदगाह मैदान में सोमवार को

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 08:06 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 08:06 PM (IST)
जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की खामियां : तनवीर
जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की खामियां : तनवीर

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र के दमदमा गांव स्थित ईदगाह मैदान में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह एआईसीसी सदस्य तनवीर आलम ने शिरकत की। सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की खामियों को गिनाया। आगामी लोक व विधानसभा चुनाव में भाजपा को नकारने की अपील की गई।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि तनवीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरु कर दें। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने में जुट जाएं। सरकार की खामियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि जनता को मालूम हो कि सरकार ने जनहित में क्या काम की है। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ इस बार के चुनाव में उतरना है। राज्य की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। कांग्रेस के युवा प्रदेश सचिव आलोक तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने मनोबल को उंचा रखें। आने वाले समय में हमारी जीत पक्की है। चुनाव जीतने के लिए संगठन को मजबूत करना जरुरी है। इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरुरत है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और सरकार की खामियों को उजागर करें। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी राजकुमार भगत, अब्दुल अहद, निरंजन मिश्रा, देवीलाल मुर्मू, अर्नेस्ट हांसदा, इस्लाम मियां, अफजल हुसैन, मिस्टर शेख,अब्दुल अलीम, किरण वाला हांसदा, प्रेम शीला मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.