कृषि आर्शीवाद योजना से खुशहाल हो रहे किसान : डीसी
फोटो फाइल संख्या 11 पीकेआर 1 व 2 में -25 हजार किसानों के खाते में भेजे गए 12 करोड़
फोटो फाइल संख्या 11 पीकेआर 1 व 2 में -25 हजार किसानों के खाते में भेजे गए 12 करोड़ 3 लाख 10 हजार रुपये -प्रथम किस्त के द्वितीय चक्र के राशि वितरण समारोह में शामिल हुए सैकड़ों किसान जागरण संवाददाता, पाकुड़ : पुराना उपायुक्त कार्यालय के सूचना भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत प्रथम किस्त के द्वितीय चक्र के राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त कुलदीप चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, नप अध्यक्ष संपा साहा व बीस सूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह में शामिल किसानों को चाईबासा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
उपायुक्त व राज्य से पहुंचे अनुश्रवण पदाधिकारी राधेश्याम राय की उपस्थिति में जिले के 25010 किसानों के खाते में 12 करोड़ 03 लाख 10 हजार 571 रुपये भेजे गए। उपस्थित किसानों के बीच प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।
उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। किसान काफी मेहनत कर फसल उगाते हैं। सरकार किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना से किसान खुशहाल हो रहें हैं। उन्होंने किसानों से अपील किया कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग कृषि कार्य में ही करें। इसका दुरुपयोग नहीं करें। डीसी ने कहा कि जिले के सभी किसान इस योजना का लाभ उठाएं।
जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हित में सोच रही है। सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करनी है।
इस मौके पर अपर समाहर्ता जयकिशोर प्रसाद, आईटीडीए निदेशक कुमार ताराचंद, आत्मा के उप परियोजना निदेशक अरविद कुमार राय, मो. शमीम, संजय कुमार, नप उपाध्यक्ष सुनील सिंहा, हिसाबी राय सहित सभी एटीएम व बीटीएम उपस्थित थे।