लीड- शिक्षक के परिश्रम से ही परीक्षाफल में सुधार : डीसी
पाकुड़ : सोच बदलो तो सितारे बदल जाएंगे, नजर बदलो तो नजारे बदल जाएंगे। इन्हीं सोच के साथ शिक्षक
पाकुड़ : सोच बदलो तो सितारे बदल जाएंगे, नजर बदलो तो नजारे बदल जाएंगे। इन्हीं सोच के साथ शिक्षक विद्यालय जाएं तो वार्षिक माध्यमिक परीक्षाफल में अवश्य सुधार होगा। उक्त बातें झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से स्थानीय जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह सह शैक्षिक संगोष्ठी में उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने कही। उक्त समारोह का उद्घाटन संघ के उपायुक्त दिलीप कुमार झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, डीएसई राजाराम साह, सेवानिवृत प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्र व जटाशंकर मिश्र ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मंच संचालन कैलाश झा ने किया।
डीसी ने कहा कि आदमी को आदमी बनाने का फैक्ट्री विद्यालय व शिक्षक है। जो समाज को प्रकाशित करता है। शिक्षक मन में भाव जगाकर ईमानदारीपूर्वक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। शिक्षक अपने कमियों को दूर कर बच्चों के अंदर शिक्षा का जज्बा जगाएं। जीवन में जो सीखने की लालसा है वही असली ज्ञान व धरोहर है। डीसी ने कहा कि निरीक्षी पदाधिकारी नियत बदलकर काम करें। महेंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षक को शिक्षक बनना होगा। अपने कर्तव्यों का पालन करें। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है और शिक्षकों के कठिन परिश्रम से ही इनमें सुधार लाया जा सकता है। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एसपी सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट में अच्छे परिणाम लाने वाले जिला टॉपर छात्र-छात्राओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संघ के प्रमंडलीय सचिव विनय कुमार भगत, जिलाध्यक्ष कौसर कबीर, सचिव नमिता त्रिवेदी, डा. अशोक यादव, बीइइओ रामनरेश राम, चंचल प्रसाद सिन्हा, एलेन मेरीना हेम्ब्रम, जूही शिवानी, जनार्दन प्रसाद आदि मौजूद थे।
-------
इन छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
फैसल इस्लाम - मॉडल विद्यालय हिरणपुर
हसनाथ अली - केकेडीएम झिकरहाटी.
बापी मंडल - केकेडीएम झिकरहाटी
रयेदा खातून - जिदातो गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड़
नेहा मंडल -- जिदातो गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड
रवि किशोर ठाकुर -- हरिणडांगा पाकुड़
तोरजाफूल शेख --- केकेडीएम झिकरहाटी.
अंजली ¨सह -- केकेडीएम झिकरहाटी.
मो.रिजवान अंसारी--हरिणडांगा हाई स्कूल पाकुड.
मृणमयी साहा --- जिदातो गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड
-----
इंटर, कला व विज्ञान में
संगीता मंडल --- राज प्लस टू पाकुड.
अतीकुर रहमान --- जिदातो इंटर कालेज पाकुड.
मीनाक्षी रूज --- उवि हिरणपुर
नागेश्वर साह --- महेशपुर
खल्लाक अंसारी ---- प्लस टू हिरणपुर
सुधा कुमारी --- राज प्लस टू पाकुड
------
इंटरमीडिएट भोकेशनल में
प्रिया श्री --- राज प्लस टू पाकुड़
मुंशी सोरेन --रा•ा प्लस टू पाकुड
इमानुवेल हेम्ब्रम -- राज प्लस टू पाकुड