Move to Jagran APP

इंदिरा गांधी के नक्शे कदम पर चलने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता पाकुड़ देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसि

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 04:57 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 04:57 PM (IST)
इंदिरा गांधी के नक्शे कदम पर चलने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने हाटपाड़ा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर गुरुवार को माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष उदय लखवानी व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन में से रैली निकाल इंदिरा गांधी जिदाबाद के नारे लगाए। कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प भी लिया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं थी। उनके नेतृत्व में भारत देश का संपूर्ण विकास हुआ। उनके शासनकाल को आज भी लोग याद करते हैं। प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी के शासनकाल में गरीब, दलित, मजदूर, किसान सहित सभी वर्ग के लोग अमन-चैन के साथ रहते थे। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, सोशल मीडिया समन्वयक नलिन मिश्रा, ओबीसी जिलाध्यक्ष आमिर हमजा, जिला सचिव कृष्णा यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाम अहमद, प्रमोद डोकानिया, सेमीनुल इस्लाम, मो. शमीम, सज्जाद मेहना, संतु चौधरी, श्रीकुमार सरकार, संतु चौधरी, विवेक गोस्वामी, नुरूल हक, आबेदिन अंसारी, शाहबाज आलम, रामविलास महतो, दिलीप भगत, मोजीबुर रहमान सहित अन्य उपस्थित थे।

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी जय मालतो के नेतृत्व में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। प्रखंड अध्यक्ष मुर्शीद आलम, जिला सचिव सिलवानुस टुडू, मीडिया प्रभारी शब्बीर आलम, इलाची मुर्मू, लिखन सोरेन, गाजु मियां, अर्पण अंसारी, नासिर मियां, नेक मोहब्बत, अजीज मियां, फिरोज आलम सहित अन्य उपस्थित थे।

पाकुड़िया : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में गुरूवार को इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्लाम मियां, जिप सदस्य देवीलाल मुर्मू, वीरेंद्र वर्मा, राजकुमार भगत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.