सेवा सप्ताह पर महेशपुर में हुआ पौधारोपण
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) भारतीय जनता पार्टी महेशपुर शाखा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नर
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): भारतीय जनता पार्टी महेशपुर शाखा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के अन्तर्गत तीसरे दिन पौधारोपण कार्यक्रम किया। महेशपुर मंडल प्रभारी साधन ठाकुर के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़बाड़ी गांव व गढ़बाड़ी चौक के सार्वजनिक जगहों पर 30 फलदार पौधे लगाए गए।
मंडल प्रभारी साधन ठाकुर ने बताया कि जब तक प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी मौजूद है, तब तक देश पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भाजपा कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना की गई। मौके पर महेशपुर मंडल प्रभारी साधन ठाकुर के अलावे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जयसेन बेसरा, राजेंद्र शेखर सिंह, बीरबल मंडल, देवराज तिवारी, अमित अग्रवाल, सुकुमार मिश्रा मौजूद थे।