Move to Jagran APP

सेवा समर्पण अभियान के तहत किया पौधारोपण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत सोमवार को नगर के सभी बूथों पर पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साहा के नेतृत्व में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 06:49 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 06:49 PM (IST)
सेवा समर्पण अभियान के तहत किया पौधारोपण
सेवा समर्पण अभियान के तहत किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत सोमवार को नगर के सभी बूथों पर पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साहा के नेतृत्व में किया गया।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न 71 मतदान केंद्रों पर पौधारोपण किया गया। इसमें कई फलदार, इमारत, फूल व तुलसी के पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह की उपस्थित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी गई। उनके द्वारा देश की उन्नति में किए गए कार्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए वह लंबे समय तक देश के सर्वोच्च पद पर बने रहे की मनोकामना की गई। इस कार्यक्रम के तहत पार्वती पासवान, पार्थ रक्षित, सोहन मंडल, पिका पटेल, मनोरमा देवी अजय भगत, प्राची चौधरी ,मोहन सरकार, राजा साह, कुंदन सिंह, गणेश रजक, तारक भगत, विक्रम कुमार मिश्रा, प्रकाश जायसवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर पौधारोपण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.