बच्चों को आकर्षित कर रही स्कूल में बनी पेंटिग
पाकुड़ स्कूलों में चल रहे सुंदरीकरण समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय भवनों की दीवार
पाकुड़ : स्कूलों में चल रहे सुंदरीकरण समग्र शिक्षा अभियान के
तहत विद्यालय भवनों की दीवारों पर वॉल पेंटिग बच्चों को शिक्षा के प्रति
प्रेरित कर रहा है। जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन जामुगड़िया को शिक्षा के अनुकूल बनाने के लिए वॉल पेंटिग के माध्यम से स्कूली बच्चों के बीच सामाजिक जागरूकता के संदेश
देने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों को विद्यालय के प्रति आकर्षित करने के लिए कला शिक्षक, पर्यावरण संरक्षण, जल संचय, वृक्षारोपण, कूड़ा निस्तारण, ऊर्जा संरक्षण, स्कूल चलो, गिनती पहाड़ा, राष्ट्रीय व राजकीय प्रतीक आदि विषयों पर वॉल पेंटिग के माध्यम से बताया जा रहा है।
वहीं स्कूली बच्चों को भी लर्निग मटेरियल मिल रहा है। पीरामल
फाउंडेशन के अश्विनी राय ने बताया कि पेंटिग के माध्यम से
विद्यालयों का भौतिक वातावरण में अपेक्षा से अधिक सुधार हुआ है।
बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ी है। शिक्षकों पर इस कार्यक्रम का इतना प्रभाव पड़ा कि वह शिक्षण में नवाचार और गतिविधियों का प्रयोग करने लगे हैं। दीवारों पर बने सुंदर-सुंदर चित्र व शिक्षण सहायक सामग्री बच्चों
के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। विद्यालय में शिक्षण कार्य गतिविधियों
एवं नवाचार द्वारा किया जाता है।
वॉल पेटिग से पढ़ाई का माहौल
पीरामल फाउंडेशन के अश्विनी कुमार ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई का माहौल देने के लिए स्कूल की सभी दीवार पर सिलेबस के सभी विषयों को वॉल
पेंटिग के माध्यम से दर्शाया गया है। ताकि बच्चों को पढ़ाई का माहौल मिल
सके। गांव के सरकारी स्कूलों में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलें। बच्चों को प्रेरित करने का प्रयास शुरू किया कि बच्चे शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करे।