Move to Jagran APP

झारखंड में नहीं खिलने देंगे कमल

संवाद सहयोगी, पाकुड़: झारखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की ओर से पारा शिक्षकों

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 06:08 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 06:08 PM (IST)
झारखंड में नहीं खिलने देंगे कमल
झारखंड में नहीं खिलने देंगे कमल

संवाद सहयोगी, पाकुड़: झारखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की ओर से पारा शिक्षकों ने बुधवार को सदर प्रखंड अंर्तगत झिकरहाटी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय किस्मत कदमसार के समीप झारखंड सरकार के खिलाफ जनचौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता केताबुल शेख ने की। प्रखंड सचिव अब्दुल सलीम ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री खुद को प्रजातंत्र के नहीं राजतंत्र के राजा समझ रहे हैं। पारा शिक्षक एवं उनके परिवार दो महीने से भूखे हैं और झारखंड के मुख्यमंत्री पिकनिक मना रहे हैं। ऐसे सीएम को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। केताबुल शेख ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री अपनी हठधर्मिता को छोड़ पारा शिक्षकों से सम्मानजनक वार्ता करें। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पारा शिक्षकों को स्थायी करें। कहा कि सरकार यदि पारा शिक्षकों को सम्मान न देते हुए हड़ताल से वापसी नहीं कराती है, तो आनेवाले चुनाव में झारखंड में एक भी कमल खिलने नहीं देंगे। मुरसालीम शेख , रफीकुल इसलाम, शीला हेम्ब्रम, सेतमंडल किस्कू, लिली मरांडी, सावित्री मुर्मू, मेरीला मुर्मू सहित सैकड़ों पारा शिक्षक उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.