विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakur News: एक छोटी सी बात और पत्थर से कूचकर कर दी पत्नी की हत्या, नाखून से पेट को फाड़ डाला

Published: Fri, 21 Feb 2025 11:28 AM (IST)

Pakur News पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। पति-पत्नी में मामूली विवाद हुआ जो इतना ...और पढ़ें

पाकुड़ में पकड़ाया हैवान पति (जागरण फोटो)
पाकुड़ में पकड़ाया हैवान पति (जागरण फोटो)

HighLights

  1. हटिया से वापस लौटने के दौरान दंपती में हुआ था विवाद
  2. आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिए जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

संवाद सूत्र, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। Pakur Crime News: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना घटी, जहां पति ने मामूली विवाद में पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। फिर नाखून से पेट को फाड़ डाला। मामला सिमलोंग ओपी क्षेत्र का जहां गुहिया पहाड़िया ने बुधवार की देर शाम डमरु नदी किनारे पत्थर से कूचकर पत्नी 23 वर्षीय काली पहाड़िन को मार डाला।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति गुहिया को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। ओपी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पति-पत्नी सिमलोंग हटिया गए थे। शाम में दोनों वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में ही दोनों में विवाद शुरू हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पत्नी ने गुहिया के गाल में थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए गुहिया ने पत्नी को मारने के लिए दौड़ा। दौड़ने के क्रम में गुहिया पत्थर पर गिर पड़ा। इससे उसका सिर फट गया। काफी दूर दौड़ाने के बाद पत्नी को पकड़कर बुरी तरह से पिटाई कर दी।

पत्नी के सिर को पत्थर से कुचल दिया, नाखून से पेट फाड़ा

पत्नी को जमीन पर पटककर सिर को पत्थर से कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद भी गुहिया का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने पत्नी के शव को नोंचकर क्षत-विक्षत कर दिया। नाखून से पेट को फाड़ डाला। घटना के बाद गुहिया ओपी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने पुलिस के समक्ष दोष स्वीकार किया। पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित गुहिया से काफी देर तक पूछताछ की। हत्या का कारण पूछा। गुहिया ने पुलिस को सारी बात बता दी।

ओपी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पति ने पत्नी की निर्मम हत्या की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड में नहीं दिख रहा प्रतिबंध का असर, अफसरों के दफ्तर के सामने खुलेआम बिक रहा गुटखा

Jharkhand News: आदित्यपुर थाना पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या और लूट के दो मामलों में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार