विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकुड़ भाजपा की 'मन की बात' के 133वें एपिसोड की तैयारी, हर बूथ पर सामूहिक श्रवण की योजना

By Bhartendu Trivedi Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Fri, 24 Apr 2026 10:19 PM (IST)

Mann Ki Baat: पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' के 133वें एपिसोड की तैयारियों को तेज कर दिया है।

पाकुड़ में मन की बात सुनने की तैयारी में भाजपा कार्यकर्ता।

पाकुड़ में मन की बात सुनने की तैयारी में भाजपा कार्यकर्ता।

संवाद सहयोगी, जागरण, पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को इलामी मंडल अंतर्गत तारानगर गांव में मंडल अध्यक्ष बापोन सरकार की अध्यक्षता में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, मनोरंजन सरकार एवं गांधाईपुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास मुख्य रूप से उपस्थित थे।मंडल अध्यक्ष बापोन सरकार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से सीधे संवाद करेंगे।

उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल रविवार को प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम 133वां एपिसोड होगा, जिसमें प्रधानमंत्री देश-विदेश के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर इलामी मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की टोली गठित कर दी गई है।

हर बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर किया जाएगा।

इसके अलावा एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा। आकाशवाणी द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।

बैठक में आस्तिक सरकार, दशरथ सरकार, विकास सरकार, सुबल सरकार, सोष्ठी सरकार, सचिन सरकार, भाग्यधर सरकार, विफल सरकार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।