बड़कियारी से नामजद हत्यारोपित गिरफ्तार
संवाद सूत्रमहेशपुर(पाकुड़) महेशपुर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बुधवार सुबह गुप्त सू
संवाद सूत्र,महेशपुर(पाकुड़): महेशपुर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बुधवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बोटाटोला गांव में छापेमारी कर हत्या के नामजद दो आरोपित संझली मुर्मू और उसके पुत्र शिव टूडू को उसके घर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बीते वर्ष 30 जुलाई 2019 को थाना क्षेत्र के बड़कियारी स्थित बोटाटोला गांव के समीप पुलिस ने थाना क्षेत्र के पथराडंगा निवासी महेश्वर मड़ैया (52) का शव बरामद किया था। मामले को लेकर मृतक के पुत्र विष्णु मड़ैया ने महेशपुर थाने में बोटाटोला निवासी संझली मुर्मू और उसके पुत्र शिव टूडू के खिलाफ उसके पिता की हत्या कर देने का मामला दर्ज करवाया था। घटना के बाद दोनों आरोपित फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों के घर से दोनों को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण करा कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक देवानंद प्रसाद के अलावे पुलिस बल मौजूद थे।