जगवार बैसी ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
संवाद सूत्र,महेशपुर(पाकुड़): प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेदकर चौक पर बुधवार को संथाल परगना जग
संवाद सूत्र,महेशपुर(पाकुड़): प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेदकर चौक पर बुधवार को संथाल परगना जगवार बैसी द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास व सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया गया। बैसी अड़ानी कंपनी द्वारा गोड्डा के मौली गांव में रैयतों की जमीन जबरन हड़पने का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान जगवार बैसी द्वारा रघुवर सरकार, सांसद निशिकांत दुबे और अडानी कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पूंजी पतियों के हाथों बिक कई है। तभी लोगों के जीवन का आधार उनकी जमीन को जबरन छीन रही है। उक्त कार्यक्रम में कीनू हेम्ब्रम , दिलीप सोरेन , सेमसन हांसदा ,प्रदीप हेम्ब्रम , सचिदा मरांडी , संतोष कुमार हेम्ब्रम , बाबुधन मुर्मू , जोसेफ हांसदा , राजेन्द्र हांसदा , स्टीफन हांसदा के अलावे कई लोग उपस्थित थे।