Move to Jagran APP

राज्य सरकार के विरोध में भाजपाइयों ने किया खेतों में प्रदर्शन

जागरण टीम पाकुड़ किसानों के धान अधिप्राप्ति के बकाए भुगतान की मांग को लेकर भाजपा काय

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 05:55 PM (IST)
राज्य सरकार के विरोध में भाजपाइयों ने किया खेतों में प्रदर्शन
राज्य सरकार के विरोध में भाजपाइयों ने किया खेतों में प्रदर्शन

जागरण टीम, पाकुड़ : किसानों के धान अधिप्राप्ति के बकाए भुगतान की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित नगर के नित्यकाली मंदिर के पीछे, गंधाईपुर मंडल के हिरानंदनपुर गांव तथा नवीनगर सहित अन्य मंडलों में खेतों में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में किसानों से धान क्रय कर धान के बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। बीते वर्ष धान की अच्छी फसल होने से किसान काफी खुश और उत्साहित थे। जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि बकाए धान की राशि का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। जबकि एक सप्ताह में धान की बुवाई का काम शुरु होने वाला है। जो काफी निदनीय है। भाजपा नेत्री शबरी पाल ने कहा कि कोरोना संकट के बीच किसानों की समस्या को भाजपा नजदीक से महसूस कर रही है इसलिए भाजपा किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। हिसाबी राय ने कहा कि झारखंड में महाठगबंधन की सरकार बनी है, उसी समय से राज्य के किसानों की दुर्दशा शुरू हो गई है। मौके पर गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकारख् नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साहा, कार्यक्रम प्रभारी मीरा प्रवीण सिंह, विश्वनाथ भगत,अनिकेत गोस्वामी, साधना ओझा,सुमित चौबे सहित दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

हिरणपुर: राज्य सरकार की नीतियों के विरुद्ध में भाजपा मंडल इकाई के द्वारा शुक्रवार को रानीपुर स्थित खेतों में कार्यक्रम आयोजित किया व राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया ।अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक सोशल मीडिया जयंत मंडल, राहुल तिवारी, उपाध्यक्ष नीलम देवी, मंटू सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। महेशपुर : भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शेखर सिंह के नेतृत्व में बिरकिट्टी मंडल भाजपा इकाई द्वारा शुक्रवार को खेतों में उतर कर राज्य सरकार का विरोध किया। राज्यभर के किसानों के धान क्रय कर धान बकाया का भुगतान नहीं किए जाने के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। मौके पर जितेंद्र कोड़ा, फूलबाबू कोड़ा, निर्मल मरांडी, पीटर मरांडी, राम हेम्ब्रम, कार्यकर्ता मौजूद थे।

पाकुड़िया : किसानों के समर्थन में शुक्रवार को भाजयुमो के पाकुड़ जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा एवं प्रखंड अध्यक्ष बिजय भगत के संयुक्त नेतृत्व में पाकुड़िया प्रखंड के खेतों में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा ने कहा कि किसानों के बकाए का भुगतान नहीं किए जाने से किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा हैं। सरकार ने ऋण माफी पर किसानों के साथ धोखा किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय भगत, सुकलाल मिर्धा,विनोद भगत, संजय साहनी,राजीव साहनी,तरुण गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनील मुर्मू,हराधन पाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। लिट्टीपाड़ा : किसान विरोधी नीति के खिलाफ भाजपा प्रखंड इकाई ने खेतों में जाकर प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष शिबू पहड़िया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। शिबू ने कहा सरकार किसानों के साथ दमनकारी नीति अपना रही है। मौके पर राम मंडल, तरुण साहा,खितिस साहा, रामेश्वर मुर्मू,कमल पहड़िया मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.