Move to Jagran APP

पुराना सदर अस्पताल से गायब हो गया नीम का पेड़

पाकुड़ पर्यावरण संरक्षण को सरकार कई सकारात्मक पहल कर रही है। सरकारी खर्च कर पौध

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 07:16 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 06:15 AM (IST)
पुराना सदर अस्पताल से गायब हो गया नीम का पेड़

पाकुड़ : पर्यावरण संरक्षण को सरकार कई सकारात्मक पहल कर रही है। सरकारी खर्च कर पौधे लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बावजूद पेड़ कटाई का सिलसिला रूक नहीं रहा है। इन दिनों पाकुड़ का पुराना सदर अस्पताल परिसर स्थित लगा नीम का पेड़ काट लिया गया। इसे लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। पेड़ की कटाई किसने की इसकी जांच चल रही है। हालांकि, जांच में स्वास्थ्य व वन विभाग शिथिल है। वन विभाग को मामले की जानकारी तक नहीं है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मो. मुख्तार हुसैन ने उपायुक्त, सिविल सर्जन से लिखित शिकायत की है लेकिन माह बीत जाने के बाद भी यह पता नहीं चल पाया कि पेड़ की कटाई किसने की। इस मामले में कितने लोग शामिल थे।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार एक माह पहले लॉकडाउन था। अधिकतर लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। इसका फायदा उठाकर लकड़ी माफियाओं ने स्थानीय कुछ लोगों के सहयोग से पुराना सदर अस्पताल परिसर लगे नीम के पेड़ को काट लिया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के ही कुछ कर्मियों के नाम आ रहे हैं। इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित की गई। इसमें डॉ. एके झा, डीपीएम नीरज सिंह व डॉ. एडवर्ड केरकेट्टा को शामिल किया गया। तीन से चल रही जांच की रिपोर्ट अबतक नहीं सौंपी गई है। डॉ. एसके झा का कहना है कि नीम का पेड़ काटने की घटना सत्य है। मामले जांच चल रही है। इसकी रिपोर्ट सीएस को सौंपी जाएगी। उन्होंने मामले का खुलासा तो नहीं किया लेकिन यह बताया कि स्वास्थ्य विभाग के एक चिकित्सक पर गाज गिर सकती है। इधर, वन विभाग के रेंजर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ कटने की जानकारी नहीं है। वर्जन

नीम का पेड़ काटने की सूचना है। इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी कमेटी गठित की गई है। दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

डॉ. रामदेव पासवान, सिविल सर्जन, पाकुड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.