Move to Jagran APP

नवरात्र के मौके पर किया गया डांडिया का आयोजन

फोटो फाइल संख्या 06 पीकेआर 11 में -एसपी ने महिलाओं के डांडिया कार्यक्रम को सराहा

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 06:37 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:36 AM (IST)
नवरात्र के मौके पर किया गया डांडिया का आयोजन
नवरात्र के मौके पर किया गया डांडिया का आयोजन

फोटो फाइल संख्या 06 पीकेआर 11 में

loksabha election banner

-एसपी ने महिलाओं के डांडिया कार्यक्रम को सराहा संवाद सहयोगी, पाकुड़ : शहर के कैलाशनगर में नारी शक्ति दुर्गा पूजा केंद्र की कमान महिलायें संभाल रही है। महिलाओं ने समाज में धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने का भी जिम्मा उठाया है। पूजा की कमान महिलाओं के जिम्मे होने से आसपास के लोग में काफी खुशनुमा माहौल है। शारदीय नवरात्र सप्तमी के उपलक्ष्य पर शनिवार की देर शाम नारी शक्ति दुर्गा पूजा केंद्र में डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डांडिया प्रतियोगिता में शहर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांडिया का दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया।

डांडिया कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह ने भी हिस्सा लिया। एसपी ने महिलाओं के उक्त कार्यक्रम व दुर्गा पूजा आयोजन समिति की काफी सराहना की। एसपी ने कहा कि आज देश दुनिया में महिलायें पुरूषों के कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही है। वहीं हर क्षेत्र में महिलायें सफलता का परचम लहरा रही है। ऐसे में पूजा की कमान महिला के हाथ में होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

नारी शक्ति दुर्गा पूजा केंद्र की अध्यक्ष मिताली ओंकार ने बताया कि दुर्गा पूजा करने का मुख्य उद्देश्य है आत्मनिर्भर होकर महिलाएं पूजा समारोह में शामिल हो सकें। महिलाएं अपनी शक्ति पहचानें। बंगाली रीति रिवाज से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना किया जाएगा। इस पूजा से यहां की महिलाएं काफी उत्साहित है। पूजा सफल बनाने में नारी शक्ति दुर्गा पूजा केंद्र की सचिव सुजाता विश्वास, कोषाध्यक्ष पूजा तिवारी, दीपाली साह मिश्रा, डोली मित्रा व शिल्पी कुमारी सक्रिय भूमिका निभा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.