Move to Jagran APP

युवक की हत्या कर शव को खदान में फेंका

पाकुड़ : मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के पीपलजोड़ी गांव निवासी साइमन मुर्मू (25) की मंगलवार रात पत्थर

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 06:06 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 06:06 PM (IST)
युवक की हत्या कर शव को खदान में फेंका

पाकुड़ : मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के पीपलजोड़ी गांव निवासी साइमन मुर्मू (25) की मंगलवार रात पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पीपलजोड़ी मौजा स्थित छावरिया के पत्थर खदान में फेंक दिया। सूचना मिलते ही मालपहाड़ी पुलिस बुधवार की सुबह पत्थर खदान पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के छोटा भाई मंझला मुर्मू ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

loksabha election banner

मृतक के भाई मंझला ने बताया कि मंगलवार की देर शाम साइमन मुर्मू घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। आसपास के गांवों में खोजबीन की गई लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। बुधवार की सुबह पता चला कि साइमन का शव छावरिया के पत्थर खदान में पड़ा हुआ है। थाना प्रभारी राजकिशोर मिश्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह सूचना मिली थी कि छावरिया के पत्थर खदान में एुक युवक का शव पड़ा हुआ है। पत्थर खदान पहुंच शव को कब्जे में लिया गया। शव की पहचान पीपलजोड़ी गांव निवासी साइमन मुर्मू के रुप में हुई। परिजनों को सूचना दी गई। साइमन के सिर के पीछे गंभीर जख्म का निशान है। इससे पता चलता है कि अपराधियों ने पत्थर से कूचकर साइमन की हत्या कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.