Valentine week: अनूठे अंदाज में सांसद विजय ने कैथरीन संग मनाया 'रोज डे', मिल रही बधाइयां
9 फरवरी को चॉकलेड डे है। इस दिन सांसद विजय हांसदा ने शादी की पार्टी रखी है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। विजय हांसद हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो के ही सांसद हैं।
महेशपुर (पाकुड़) जेएनएन। शुक्रवार को वेलेंटाइन वीक शुरू हुआ। पहला दिन यानी शुक्रवार रोज डे था। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे तक क्रमशः प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रोमिस डे, हग डे और किस डे चलेगा। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने शुक्रवार को अनूठे अंदाज में वेलेंनटाइन वीक का शुभारंभ किया। उन्होंने महेशपुर के चांदपुर मिशन के एनईएलसी चर्च में कैथरीन संग शादी कर एक तरह से रोड डे मनाया।ईसाई रीति रिवाज से सांसद का विवाह हुआ। इस मौके पर झामुमो विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी, विधायक नलिन सोरेन, विधायक दिनेश मरांडी सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
चॉकलेट डे पर होगी शादी की पार्टी
9 फरवरी को चॉकलेड डे है। इस दिन सांसद विजय हांसदा ने शादी की पार्टी रखी है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। विजय हांसद, हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो के ही सांसद हैं। सांसद विजय के साथ विवाह बंधन में बंधी कैथरीन एमएससी पास है। वह पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के नलहटी के लखनमारा गांव की रहने वाली है। वैसे कैथरीन मूल रूप से झारखंडी है। कैथरीन के पिता दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के भुईभागा के पत्थर व्यवसायी हैं।
दिग्गज कांग्रेसी थॉमस हांसदा के पुत्र हैं विजय हांसदा
विजय हांसदा झारखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे थॉमस हांसदा के पुत्र हैं। वे 2014 में पहली बार झामुमो के टिकट पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। 2019 के चुनाव में भी जीत दर्ज की। हल्की की रस्म साहिबगंज जिले के बरहड़वा के कालीतल्ला स्थित सांसद के आवास पर हुई। अब 9 को शादी की पार्टी होगी।