मुंह खोल नहीं रही आरोपित, ग्रामीण भी मौन
संवाद सूत्र, हिरणपुर(पाकुड़) : हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी गांव में पति की हत्या मामले
संवाद सूत्र, हिरणपुर(पाकुड़) : हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी गांव में पति की हत्या मामले में पुलिस ने लीलीमुनी सोरेन को सोमवार को जेल भेज दिया है। मामूली विवाद में लीलीमुनी ने पति चुनकु हांसदा की हत्या कर दी थी। हत्या मामले में आरोपित कुछ बोल नहीं रही है। ग्रामीण भी चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या का कारण पता नहीं चला है। ग्रामीणों की चुप्पी से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र ही कारण का पता चल जाएगा। मृतक का आठ व पांच वर्ष की बेटी भी है। लीलीमुनी ने रविवार की देर शाम सामान्य विवाद में पति की हंसुआ से गला काटकर मौत का घाट उतार दिया था।
इसके बाद लीलीमुनी हंसुआ के साथ हिरणपुर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने लीलीमुनी को जेल भेज दिया है। एसडीपीओ अशोक कुमार ¨सह ने बताया कि थाना में मृतक की पत्नी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया गया है। छानबीन चल रही है।