बाइक की कागजात निकला फर्जी, दो धराए
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के हाथकाठी उच्च विद्यालय मोड़ के निकट से मंगलव
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के हाथकाठी उच्च विद्यालय मोड़ के निकट से मंगलवार को चोरी हुई बाइक की कागजात फर्जी निकला। एसडपीओ अशोक कुमार ¨सह द्वारा जांच किए जाने के बाद मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने वाहन मालिक बरमसिया गांव निवासी अशोक कुमार साहा व बरहड़वा थाना क्षेत्र के चौलिया गांव निवासी तपन कुमार प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताते चलें कि मंगलवार को हाथकाठी उच्च विद्यालय मोड़ से अशोक कुमार साहा की बाइक चोरी हो गई थी। अशोक ने थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। एसडीपीओ ने बुधवार को इस मामले की जांच की। वाहन मालिक अशोक कुमार साहा को कागजात दिखाने को कहा। कागजात की जांच करने पर फर्जी निकला। पुलिस ने तुरंत अशोक को हिरासत में ले लिया। अशोक कुमार साहा की निशानदेही पर पुलिस ने चौलिया गांव में छापेमारी कर तपन कुमार प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि तपन फर्जी कागजात बनाकर बाइक बेचने का काम करता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।