सरकार के खिलाफ मनरेगाकर्मियों ने खोला मोर्चा
महेशपुर(पाकुड़) मनरेगा कर्मचारी संघ महेशपुर इकाई के सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्
महेशपुर(पाकुड़): मनरेगा कर्मचारी संघ महेशपुर इकाई के सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में नेल्सन टुडू की अध्यक्षता में एक बैठक की। इसमें सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बैठक में महेशपुर प्रखंड के मनरेगा कर्मियों में बीपीओ, लेखापाल, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक ने भाग लिया।
बता दें कि अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 27 जुलाई से हड़ताल पर हैं। कहा कि मनरेगा कर्मियों के साथ हो रहे गलत बर्ताव को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर इसकी निदा की गई। मनरेगा कर्मियों ने गलत तरीके से हड़ताल के बीच प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय को कार्यमुक्त किए जाने का सभी हड़ताली कर्मियों ने विरोध जताया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर नेल्सन टुडू, रिजवान फारुकी, नीरज कुमार, उज्जवल दे, शामुएल हेंब्रम, देवाशीष भंडारी, मुकेश मरकुलुस मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।