झूठे विकास का बखान कर रही सरकार
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड के बलियाडंगा पंचायत के बलियाडंगा गांव में आदिवासी स्ट
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 04:31 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 04:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड के बलियाडंगा पंचायत के बलियाडंगा गांव में आदिवासी स्टार क्लब के तत्वाधान में रविवार को भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक स्टीफन मरांडी शामिल हुए।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को ठग रही है। कहा कि यह सरकार लगातार विकास का झूठ भ्रम फैला रही है। हेमंत सोरेन के 14 महीने के कार्यकाल में राज्य में विकास का जितना काम हुआ उतना किसी सरकार ने नहीं किया है। इस मौके पर गोलक सिंह, अनारुद्दीन मियां सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें