Move to Jagran APP

देश को गुमराह कर रही भाजपा सरकार

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : शहर के कांग्रेस भवन में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठ

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 07:23 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 07:23 PM (IST)
देश को गुमराह कर रही भाजपा सरकार
देश को गुमराह कर रही भाजपा सरकार

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : शहर के कांग्रेस भवन में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय लखवानी ने की। बैठक में पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम ने शिरकत की। संचालन निरंजन मिश्रा ने किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पार्टी को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। कांग्रेस पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। नए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ें।

loksabha election banner

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष उदय लखवानी ने कहा कि चुनाव पूर्व भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे वह जमीन पर दिख नहीं रहा। भाजपा ने चुनाव के समय घोषणा किया था कि गरीबों के खाते में 15 लाख रुपए आयेंगे। प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा। एक महीने के अंदर अच्छे दिन आएंगे। लेकिन इस समय की हालत देखें तो भाजपा का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम ने कहा कि देश को कांग्रेस की दरकार है। कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है। देश की दशा व दिशा को कांग्रेस पार्टी ही ठीक कर सकती है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी तभी हम देश को मजबूत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत दिलाकर सत्ता में बैठाना है।

इस मौके पर अमीर हमजा, अनुप सिन्हा विश्वास, श्रीकुमार सरकार, फारुक आलम, मुख्तार हुसैन, असद हुसैन, देवीलाल मुर्मू, महबूब आलम, कृष्णा यादव, असलम, नलिन मिश्रा, आर्नेस्ट हांसदा, उज्ज्वल हाड़ी, आसिफ इकबाल, नूर बख्त सहित अन्य उपस्थित थे।

63 विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा दामन

कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक में भाजपा, झामुमो व जेवीएम पार्टी के कुल 63 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। नए कार्यकर्ताओं को विधायक आलमगीर आलम व जिलाध्यक्ष उदय लखवानी ने माला पहनाकर स्वागत किया। झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मंटु भगत के नेतृत्व में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कुल 55 कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। वहीं पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कुल आठ लोगों ने योगदान किया। मंटु भगत के अलावा अरविन्द भगत, काशीनाथ पाल, अनिल मुर्मू, त्रिलोकी पांडेय, मीरु हांसदा, रामप्रसाद ठाकुर, मो. राजेश, सनातन किस्कु, विश्वनाथ मरांडी, होपनमय टुडू, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार भगत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

-----------

कांग्रेस में शामिल हुई वार्ड पार्षद सीमा

वार्ड संख्या पांच की पार्षद सीमा सोनी भगत अपने पति बबलू भगत के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई। विधायक ने वार्ड पार्षद व उनके पति बबलू भगत को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद दोनों काफी उत्साहित थे। वार्ड पार्षद ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होना गर्व की बात है। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की है। केंद्र व राज्य में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.