किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
जासं, पाकुड़ : उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में कृषि, वानिकी, अ
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 06:32 PM (IST)
जासं, पाकुड़ : उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में कृषि, वानिकी, आत्मा से संबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने आत्मा के शासकीय निकाय की करीब 20 वार्षिक योजनाओं को संचालित करने की स्वीकृति दी।
जिला कृषि पदाधिकारी एडमंड ¨मज ने बताया कि उपायुक्त की स्वीकृति मिलने के बाद जिले के किसानों को राज्य के बाहर एवं राज्य के अंदर अन्य जिलों में भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। ताकि यहां के किसान कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त कर यहां खेती कर अपनी आय बढ़ा सकें। इसके अलावा किसानों को कृषि संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आत्मा की ओर से यहां कृषि मेला भी लगेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें