Move to Jagran APP

लड़कर लिया झारखंड अब लेंगे सत्ता : हेमंत

पाकुड़िया/महेशपुर(पाकुड़) झामुमो की संघर्ष यात्रा मंगलवार को अपराह्न पाकुड़िया पहुंची।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Feb 2019 07:01 PM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 07:01 PM (IST)
लड़कर लिया झारखंड अब लेंगे सत्ता : हेमंत

पाकुड़िया/महेशपुर(पाकुड़): झामुमो की संघर्ष यात्रा मंगलवार को अपराह्न पाकुड़िया पहुंची। यहां सिद्धो कान्हू चौक पर झामुमो के हजारों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजमहल सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन का स्वागत किया। यहां के बाद संघर्ष यात्रा महेशपुर पहुंची। वहां भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पाकुड़िया में आयोजित नुक्कड़ सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास को सिर्फ भाजपा का ही मुख्यमंत्री बताया। कहा कि झारखंड में आदिवासी व मूलवासी जब अपने अधिकार की बात करते हैं तो पुलिस उनपर पुलिस लाठी बरसाकर जेल में डाल देती है। हेमंत सोरेन ने कहा कि लड़कर लिया झारखंड राज्य, अब सत्ता भी छीनकर लेंगे। पारा शिक्षकों ने अपने अधिकार के लिए आवाज उठाई तो उन्हें मुकदमें में फंसाकर जेल में डाल दिया गया। रघुवर दास की गलत नीति के कारण राज्य रसातल की ओर जा रहा है। रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि चोर मचाए शोर। सभा को सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने भी संबोधित किया। साथ में युवा केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन, राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी, पूर्व विधायक सुफल मरांडी,जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव अजीजुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, युवा जिला सचिव उमर फारूक, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, एमनवेल मुर्मू, हरिवंश चौबे, खुर्सीद आलम, मैनुद्दीन अंसारी, मोहन टुडू,अशोक भगत, हारून रसीद आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.