Move to Jagran APP

जनसेवकों की हड़ताल आज से, बनीं रणनीति

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर जिले के जनसेवक आगामी 21 जु

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 06:25 PM (IST)
जनसेवकों की हड़ताल आज से, बनीं रणनीति
जनसेवकों की हड़ताल आज से, बनीं रणनीति

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर जिले के जनसेवक आगामी 21 जुलाई शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल को सफल बनाने को ले जिले के जनसेवकों की बैठक गुरुवार देर शाम संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें हड़ताल को ले जनसेवकों को जागरूक करने तथा हड़ताल को सफल बनाने में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनसेवकों की नियुक्ति कृषि विभाग से संबंधित कामकाज के लिए की गई थी। मगर प्रशासन हमसे विभिन्न विभागों का कार्य करा रही है। जनसेवक कड़ी मेहनत के साथ विभिन्न कार्य निष्पादित कर रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान जनसेवकों पर नहीं है। इस कारण हमें विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो हमारा यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

loksabha election banner

संघ के वतन कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को स्थानीय सिदो-कान्हू पार्क से रैली निकाली जाएगी। उक्त रैली समाहरणालय के समीप पहुंचकर धरना में तब्दील हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.